गुरुग्राम: जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर 10 समेत पांच चौराहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर दस चौक समेत पांच प्रमुख चौराहों पर नए स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाएगा। यह निर्णय पुलिस विभाग की मांग पर लिया गया है। इससे व्यस्त चौराहों पर यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। यातायात पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल चौक सेक्टर दस, सिकंदरपुर बढ़ा, एनएच-48 स्थित वाटिका नेक्स, बाबूपुर चौक और पारस चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का अनुरोध किया है। इसमें जिला नागरिक अस्पताल चौक सबसे महत्वपूर्ण है, जहां अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, एंबुलेंस और आम वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। सिग्नल लगने से यहां ट्रैफिक संचालन अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:49 IST
गुरुग्राम: जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर 10 समेत पांच चौराहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल #SubahSamachar
