Una: कौशल विकास भत्ता बंद, केंद्र संचालकों और विद्यार्थियों ने डीसी को साैंपा ज्ञापन
कौशल विकास भत्ता बंद होने पर शनिवार को कौशल विकास केंद्र के संचालकों और विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संचालकों ने भत्ता बंद होने पर नाराजगी जाहिर की। सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के लिए यह रोजगार भत्ता जरूरी है ताकि वे अपने कॅरियर को आगे बढ़ा सके। लेकिन अब यह भत्ता बंद होने के चलते शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं को अपना कोर्स पूरा न करने का खतरा मंडरा रहा है। संचालकों में विद्यार्थियों ने सरकार से मांग की है कि इस भत्ते को दोबारा शुरू किया जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 12:45 IST
Una: कौशल विकास भत्ता बंद, केंद्र संचालकों और विद्यार्थियों ने डीसी को साैंपा ज्ञापन #SubahSamachar
