नूंह: पाक जासूसी-हवाला कांड में छठी गिरफ्तारी, अमृतसर के सुमित को पांच दिन का रिमांड
पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी और हवाला के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन के बड़े मामले में हरियाणा पुलिस की विशेष जांच दल ने रविवार-शुक्रवार की रात एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित पुत्र सुच्चा सिंह निवासी वार्ड नं तीन खासा पट्टी थाना मजीठा अमृतसर के रूप में हुई है। अदालत ने सुमित को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 08, 2025, 20:49 IST
नूंह: पाक जासूसी-हवाला कांड में छठी गिरफ्तारी, अमृतसर के सुमित को पांच दिन का रिमांड #SubahSamachar
