हमीरपुर: तंबाकू उत्पाद बेचने पर छह चालान कर वसूले 1000, फ्लाइंग स्क्वायड कमेटी ने की कार्रवाई
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और शिक्षण संस्थानों के नजदीक तंबाकू उत्पाद बेचने पर जिला स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड कमेटी ने कार्रवाई की है। कमेटी की ओर से शुक्रवार को बस अड्डा हमीरपुर और अणु का दौरा किया। बस अड्डा हमीरपुर में धुम्रपान करने पर तीन चालान किए गए। वहीं अणु में शिक्षण संस्थान के नजदीक तंबाकू उत्पाद बेचने पर तीन दुकानों में चालान किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान नहीं करने को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद कई लोग नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक ने बताया कि छह चालान कर 1,000 रुपये बसूले हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2025, 17:05 IST
हमीरपुर: तंबाकू उत्पाद बेचने पर छह चालान कर वसूले 1000, फ्लाइंग स्क्वायड कमेटी ने की कार्रवाई #SubahSamachar
