हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना शुरू, कल लिया जाएगा आगामी आंदोलन का निर्णय

हरियाणा के 10500 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है। यह एक दिवसीय धरना है। बुधवार को रोहतक में प्रदेश स्तरीय बैठक होगी जिसमें किसी बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जा सकता है। राज्य प्रधान बसाऊराम ने बताया कि भाजपा सरकार ने पिछले 12 साल के अपने कार्यकाल में एक भी सफाई कर्मचारी और सीवरमैन स्थाई की स्थाई भर्ती नहीं की। और ना ही एक भी कच्चे सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं किया। अब नगरपालिका का कर्मचारी जब हड़ताल पर चले गए तो सरकार इस आंदोलन को पुलिस हस्तक्षेप करके और लम्बा खींचकर तोड़ना चाहती है। जिसको सहन नहीं किया जा सकता और ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी अब आंदोलन मैदान में कूदने को तैयार हैं। हरियाणा निकायों के सफाई कर्मचारियों की समर्थन में है यह धरना दिया गया है। रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी हड़ताल का निर्णय ले सकते हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की यह हैं 8 मांग 1. कच्चे सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए। 2. 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय के आदेश को लागू किया जाए। 3. 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की स्थाई भर्ती की जाए। 4. मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26000 वो 27000 मासिक वेतन लागू किया जाएं। 5. वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता और औजारों के भत्ते में बढोतरी की जाए। 6. एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू की जाए और मृतक कर्मचारी के परिजन को स्थाई नौकरी दी जाए। 7. दुर्घटना में मौत होने पर 50 लाख मुआवजा राशि तथा साधारण मौत पर 20 लाख राशि दी जाए। 8. सेवानिवृत्त पर एक मुश्त 10 लाख रुपए और ग्रेच्यूटी का लाभ दिया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 12:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना शुरू, कल लिया जाएगा आगामी आंदोलन का निर्णय #SubahSamachar