Sirmour: चालदा महासू महाराज की यात्रा के लिए हजारों श्रद्धालुओं लगाई हाजरी, दोपहर बाद पश्मी के लिए रवाना होगी देव यात्रा

सिरमौर में चालदा महासू महाराज की यात्रा के लिए हजारों श्रद्धालुओ ने अपनी हाजरी लगाई। सिरमौर में मिनस से द्राबिल् तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होने से एनएच-707 की डबल लेन सड़क की चौडाई भी कम पड़ गई। चालदा महाराज हिमाचल की सीमा में शनिवार सायं 6:30 बजे पहुंचे । मिनस से 8 किलोमीटर तय करने में महाराज की इस यात्रा को 8:30 घंटे लग गए। चालदा महाराज की यात्रा रविवार तड़के 3 बजे पूरी हुई। अपने ईष्ट देवता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु तीन बजे तक लाइन में खड़े रहे। रविवार को दोपहर बाद देवयात्रा शिलाई के पश्मी के लिए रवाना होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 14, 2025, 12:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: चालदा महासू महाराज की यात्रा के लिए हजारों श्रद्धालुओं लगाई हाजरी, दोपहर बाद पश्मी के लिए रवाना होगी देव यात्रा #SubahSamachar