Sirmour: शिरगुल महाराज मंदिर टिक्कर सरोगा में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, वाद्य यंत्रों की गूंज से भक्तिमय हुआ क्षेत्र

कार्तिक मास की एकादशी अवसर पर शिरगुल महाराज मंदिर टिक्कर सरोगा (मोड़) में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने अपने कुलदेवता को आनाज, मिठाई और फल की भेंट अर्पित की। साथ ही मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पांरपिरक वाद्य यंत्रों की गूंज से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी देवा पंडित नरेश मैत्रेय ने बताया कि कार्तिक मास की एकादशी की शाम को मंदिर में जागरा आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न गांवों के लोग अपने कुलदेवता के चरणों में शीश नवाने और अपनी समस्या को गुर के माध्यम से देवता तक पहुंचते हैं। इस अवर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2025, 13:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: शिरगुल महाराज मंदिर टिक्कर सरोगा में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, वाद्य यंत्रों की गूंज से भक्तिमय हुआ क्षेत्र #SubahSamachar