Sirmour: नाहन में शुरू हुआ सीपीआईएम का जत्था मार्च अभियान
सीपीआईएम की राज्य कमेटी का जत्था मार्च अभियान सोमवार को नाहन से शुरू हुआ। राज्य कमेटी नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रही है। नाहन बस अड्डे पर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये इस अभियान को शुरू किया। इस दौरान पूर्व विधायक राकेश सिंघा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस अभियान के तहत 9 मार्च से ही जिला सिरमौर में भी विभिन्न क्षेत्रों में जत्था मार्च चलाया जाएगा। पच्छाद, राजगढ़, पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्रों में स्थानीय जत्थे निकाले जाएंगे। इन जथों के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे, परचा वितरण करेंगे और जनता को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष में शामिल होने का आह्वान करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 10:15 IST
Sirmour: नाहन में शुरू हुआ सीपीआईएम का जत्था मार्च अभियान #SubahSamachar
