सिरमौर: बीएमओ बोली- धगेड़ा खंड में 39,218 बच्चों को दी जा रही अल्बेंडाजोल

राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्त करने की पहल की गई। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से 1 से 19 वर्ष तक के 39,218 बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक दी जा रही है। अभियान की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय से की गई। बीएमओ डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों में पोषण की कमी, कमजोरी, एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। समय पर दवा देने से इन समस्याओं की रोकथाम संभव है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। जो बच्चे किसी कारणवश सोमवार को स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र में दवा नहीं ले पाएंगे, उनके लिए 28 फरवरी को मोपअप राउंड आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को यह दवा अवश्य दिलवाएं और स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें। बीएमओ ने बताया कि मंगलवार को आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को अल्बेंडाजोल की खुराक देंगी, जो अभियान के पहले दिन छूट गए हैं। विभाग की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निगरानी के लिए स्वास्थ्य टीमों को तैनात किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सिरमौर: बीएमओ बोली- धगेड़ा खंड में 39,218 बच्चों को दी जा रही अल्बेंडाजोल #SubahSamachar