सिरमौर: पंचायत समिति संगड़ाह में भाजपा की अनिला चौहान बनीं अध्यक्ष, दिनेश कुमार उपाध्यक्ष

संगड़ाह। जिला परिषद सीट पर सफलता के बाद भाजपा ने अब पंचायत समिति संगड़ाह पर भी अपना परचम लहराते हुए कांग्रेस को झटका दिया है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि संख्या में कम होने के बावजूद भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के सहारे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस की रणनीति में हलचल पैदा कर दी। विकास खंड संगड़ाह के समिति सभागार में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित अनिला चौहान को 8 मत, जबकि कांग्रेस समर्थित मंजू को 7 मतों पर संतोष करना पड़ा। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के दिनेश कुमार ने 9 मत हासिल कर कांग्रेस के राजेंद्र सिंह 6 मत के अंतर से पराजित कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सिरमौर: पंचायत समिति संगड़ाह में भाजपा की अनिला चौहान बनीं अध्यक्ष, दिनेश कुमार उपाध्यक्ष #SubahSamachar