एसआईआर कार्य की गति अभी भी मंद, अधूरे फार्म भरकर दे रहे मतदाता

एसआईआर, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य अभी भी मंद गति से चल रहा है, जबकि कार्य पूर्ण करने की तिथि भी बढ़ाई जा चुकी है। मतदाताओं द्वारा बूथों पर या घर पर आने वाले बीएलओ को अधूरा गणना प्रपत्र भरकर दिया जा रहा है जो जल्द कार्य पूर्ण करने में बाधा बन रहा है। वहीं एएसडी सूची भी सभी बूथ बीएलओ के पास पहुंच गईं है जिससे सत्यापन कार्य कराया जाना शुरू करा दिया गया है। बता दे कि एसआईआर कार्य पूर्ण करने तिथि बढ़ाकर अब 26 दिसंबर कर दी गईं है ताकि कोई भी मतदाता छूटे न लेकिन इसके बावजूद अभी भी कहीं न कहीं मतदाताओं में जागरूकता की कमी देखी जा रही है। जो मतदाता गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंप रहे है। उनमें कई प्रकार की खामियां आ रही है मसलन अधूरी जानकारी या अधूरा गणना प्रपत्र भरकर सौंपा जा रहा है। जिस पर बीएलओ द्वारा ऑन लाइन फीडिंग कार्य के दौरान कई प्रकार की तकनीकी खामियां निकल रही है जिससे कार्य निष्पादन प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही है और कार्य भी देरी से हो रहा है। साकेतपुरी, नेहरू नगर, गोपीनाथ पुरम, ऋषिनगर बूथों के बीएलओ राजेंद्र कमल, हेमंत, नेहा ने बताया कि सभी मतदाताओं को इस बात के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है कि गणना प्रपत्र में जो भी कॉलम दिए गए है उन्हें जरूर भरे और पूर्ण जानकारी दे ताकि उसकी फीडिंग करते समय कोई बिंदु छूटे न क्योंकि ऐसा न होने पर कार्य निष्पादन में तो दिक्कतें हो ही रही है साथ ही मतदाता की अधूरी जानकारी ही फीड हो सकेगी। बता दे कि उन्नाव-शुक्लागंज सदर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 74.21 फीसदी कार्य पूर्ण हो सका है। वहीं आज से एएसडी सूची यानी अपसेंट, सिफ्टेड, डेड मतदाताओं के सत्यापन का कार्य भी शुरू हो गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 13, 2025, 21:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


एसआईआर कार्य की गति अभी भी मंद, अधूरे फार्म भरकर दे रहे मतदाता #SubahSamachar