VIDEO: अयोध्या में रामलला मूर्ति बनाने वाले अरुण ने बनाई प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा, नवलपुर में होंगे दर्शन
आगरा के एत्मादपुर में हाईवे किनारे गांव नवलपुर में बने मंदिर श्री ठाकुरजी महाराज के प्रांगण में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाया गया है। मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए काशी से पधारे आचार्य की ओर से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को एकादशी तिथि पर श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या के राममंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने ही इस मूर्ति का निर्माण किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 14, 2025, 15:28 IST
VIDEO: अयोध्या में रामलला मूर्ति बनाने वाले अरुण ने बनाई प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा, नवलपुर में होंगे दर्शन #SubahSamachar
