रोहतक में श्री राम कथा का आयोजन
होली दीवाली जैसे पर्वों की तरह ही हम सभी को अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि भी माननी चाहिए और उनको श्रद्धा भाव के साथ याद करना चाहिए। महामंडलेश्वर आचार्य विश्वेश्वर आनंद गिरि महाराज ने वीरवार को श्री राम कथा की अवसर पर यह प्रेरक बातें कही। ब्रह्मलीन 1008 स्वामी अमृतानंद महाराज के 24 वे निर्माण दिवस के पावन अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन 27 फरवरी से 5 मार्च तक किया जा रहा है। स्वामी अमृतानंद मेमोरियल पार्क सब्जी मंडी गांधी कैंप में स्वामी अमृतानंद सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। इसी उपलक्ष में श्रीराम कथा के अंतिम दिवस कथा व्यास महामंडलेश्वर आचार्य विश्वेश्वरानंद गिरी ने श्रीराम कथा का संपूर्ण वर्णन भी किया। श्रीराम कथा के दौरान महामंडलेश्वर बाबा करण पुरी महाराज, महामंडलेश्वर देवेंद्र आनंद का सानिध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ । कथा की संपूर्णता पर आज स्वास्थ्य जांच कैंप शिविर का आयोजन किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 09:49 IST
रोहतक में श्री राम कथा का आयोजन #SubahSamachar
