अमृतसर में पार्किंग विवाद में चली गोलियां, आप नेता समेत दो घायल
अमृतसर के कोट आत्मा राम इलाके में बुधवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में आम आदमी पार्टी से जुड़े जयपाल सिंह और नरेंद्र सिंह घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:34 IST
अमृतसर में पार्किंग विवाद में चली गोलियां, आप नेता समेत दो घायल #SubahSamachar
