Shimla: गुवाहाटी में हिमाचल के ग्रैपलरों का शानदार प्रदर्शन, 38 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

असम के गुवाहाटी में 29 से 31 मई तक आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 38 पदक हासिल किए। प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण, 13 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस उपलब्धि पर भारतीय ग्रैपलिंग संघ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के अध्यक्ष संजय कुमार तथा उपाध्यक्ष नील कमल ने भी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के महासचिव जितेंद्र चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी विश्व ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और खुशी का विषय है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में ग्रैपलिंग खेल को नई पहचान मिलेगी और अन्य खिलाड़ी भी इससे प्रेरित होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 13:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shimla: गुवाहाटी में हिमाचल के ग्रैपलरों का शानदार प्रदर्शन, 38 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव #SubahSamachar