Shamli: थानाभवन में नगर पंचायत की विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

शामली जनपद के थानाभवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुश्यदा, उनके पति एवं प्रतिनिधि हाजी राव जमशेद और अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में यात्रा टाउन एरिया कार्यालय से शुरू हुई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा शामली बस स्टैंड, चौक बाजार, दीनदयाल मार्केट, नई घास मंडी, मेला ग्राउंड और टंकी चौक समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंची। यहां ध्वजारोहण के बाद यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। नगर पंचायत सभासदों, कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के बीच पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 10:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shamli: थानाभवन में नगर पंचायत की विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे #SubahSamachar