Shamli: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना, नारेबाजी, तीन घंटे चला प्रदर्शन

शामली जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की। किसानों ने कहा कि थानाभवन और ऊन शुगर मिल पर किसानों का 70 करोड़ रुपये से अधिक गन्ना भुगतान बकाया है, जिसके चलते किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसके अलावा भैंसवाल क्रय केंद्र की अधिक दूरी, स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध, बिजली बिलों की बढ़ोतरी और बेसहारा पशुओं से फसलों की बर्बादी जैसे मुद्दों पर किसानों ने कड़ा रोष जताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2025, 14:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shamli: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना, नारेबाजी, तीन घंटे चला प्रदर्शन #SubahSamachar