शामली: शंकराचार्य प्रकरण में कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले- झूठा आरोप लगाया
प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं आरटीआई कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन को सौंपा गया। कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर झूठा आरोप लगाया गया है। इसकी हम निंदा करते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 18:13 IST
शामली: शंकराचार्य प्रकरण में कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले- झूठा आरोप लगाया #SubahSamachar
