Video: दिशा बैठक से नदारद रहे कई अधिकारी, सांसद सुरेश कश्यप ने लगाई फटकार

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सोमवार को कई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सांसद सुरेश कश्यप जमकर बरसे। बैठक के दौरान सांसद ने उपायुक्त से सख्त लहजे में कहा कि बहुत गड़बड़ है। सांसद ने स्पष्ट कहा कि बैठक हर तीन महीने में आयोजित होती है, फिर भी कई अधिकारी इसमें उपस्थित नहीं होते, जो गंभीर लापरवाही का विषय है। उन्होंने डीसी से इस पर तत्काल जवाब मांगा और चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो इस मुद्दे को मंत्रालय स्तर पर उठाया जाएगा। सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगली दिशा बैठक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, अन्यथा कार्रवाई के लिए विभाग जिम्मेदार होंगे। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य सड़क परियोजनाओं की की समीक्षा के दौरान सांसद ने कहा कि सड़क कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2025, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: दिशा बैठक से नदारद रहे कई अधिकारी, सांसद सुरेश कश्यप ने लगाई फटकार #SubahSamachar