करनाल: दयाल सिंह कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन
दयाल सिंह कॉलेज में सशक्तिकरण के मार्ग” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में देशभर के विभिन्न संस्थानों से आए संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों सहित 135 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों की व्यापकता एवं विविधता ने इस विषय की समकालीन प्रासंगिकता तथा बौद्धिक आवश्यकता को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि सच्चा सशक्तिकरण केवल प्रतीकात्मक समावेशन तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि उसे समाज की वास्तविकताओं की गहराइयों में उतरकर, संरचनात्मक बदलावों के माध्यम से एक ऐसा परिवर्तन लाना होगा,जो हर व्यक्ति के जीवन में आशा और आत्मनिर्भरता का उजाला भर सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 19:10 IST
करनाल: दयाल सिंह कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन #SubahSamachar
