Lakhimpur Kheri: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लखीमपुर खीरी के विकासखंड पसगवां क्षेत्र के जंग बहादुरगंज के नवादा खेल ग्राउंड पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पसगवां के खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार भारती ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की दौड़ से खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। बालक और बालिका वर्ग की दौड़, खो-खो, रंगोली, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 22, 2025, 14:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Lakhimpur Kheri: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा #SubahSamachar