अंबाला में अचानक मिट्टी के डंपर सामने आने पर स्कूल बस दीवार से टकराई, 9 महिला शिक्षक घायल

भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार सुबह 8 बजे गलत दिशा में आए मिट्टी के डंपर के आगे आने पर स्कूल बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इस भीषण हादसे में द स्कॉलर स्कूल की 9 महिला शिक्षक घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायल शिक्षिकाओं को तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। एक महिला शिक्षक मिनाक्षी के सिर पर गहरी चोटें लगने के कारण टांके भी आए है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 09:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंबाला में अचानक मिट्टी के डंपर सामने आने पर स्कूल बस दीवार से टकराई, 9 महिला शिक्षक घायल #SubahSamachar