फगवाड़ा शुगर मिल के सामने वाली सड़क के निर्माण की मांग, सर्व शक्ति सेना निगम सहायक कमिश्नर से मिली

फगवाड़ा के शुगर मिल के सामने फ्लाईओवर के नीचे की सड़क बहुत खराब हालत में है और उसमें बहुत गहरे गड्ढे हैं जिसकी वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश में यह सड़क राहगीरों के लिए एक गंभीर समस्या बन जाती है जहां बहुत सारा पानी खड़ा रहता है। इस सड़क को बनवाने की मांग को लेकर सर्व शक्ति सेना का एक शिष्टमंडल स्थानीय नगर निगम कार्यालय में सहायक कमिश्नर अनीश बांसल से मिला तथा उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया है कि पहले भी कई बार एडमिनिस्ट्रेशन को इस समस्या संबंधी बताया गया है लेकिन अभी तक इस सड़क को बनवाने का काम शुरू नहीं हो पाया। मांग पत्र में नगर निगम के अधिकारियों से जल्द इस सड़क का निर्माण करने की मांग करते हुए कहा गया है कि यदि सड़क की इस खराब हालत की वजह से किसी को जान या माल का नुकसान होता है तो इसके लिए संबंधित अथॉरिटी जिम्मेदार होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 10, 2025, 12:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा शुगर मिल के सामने वाली सड़क के निर्माण की मांग, सर्व शक्ति सेना निगम सहायक कमिश्नर से मिली #SubahSamachar