पंचकूला में नगर निगम सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
नगर निगम कार्यालय के बाहर पिछले 37 दिनों से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने अब आंदोलन को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को निगम दफ्तर के बाहर महापंचायत बुलाई गई, जिसमें फैसला लिया गया कि अब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। महापंचायत में पंचकूला के अलावा पिंजौर और कालका से भी बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी पहुंचे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी धरने को समर्थन दिया है। संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द बातचीत नहीं की तो इस आंदोलन को कुरुक्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। सरकार की अनदेखी से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। धरने की शुरुआत में दो दिवंगत सफाई कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथियों को याद किया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 11, 2026, 08:01 IST
पंचकूला में नगर निगम सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन #SubahSamachar
