सुल्तानपुर में अमन हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार... साथी भाग निकला
यूपी के सुल्तानपुर में युवक का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपियों से सोमवार की तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। इसे पकड़ लिया गया। जबकि, इसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताते चलें कि चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर निवासी अमन यादव (24) की शनिवार की शाम अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह उसका शव नदी में मिला था। अपहरण का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 08, 2025, 09:23 IST
सुल्तानपुर में अमन हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार साथी भाग निकला #SubahSamachar
