रुद्रप्रयाग: पांडव नृत्य देख ध्याणियों हुईं भावुक, पाश्वों ने श्रद्धालुओं को दिए दिव्य दर्शन

तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्यूण्ड में चल रहे पाण्डव नृत्य के चौथे दिन पाश्वों ने श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन दिए। मंगलवार को पाण्डव नृत्य के दौरान क्षेत्रपाल, अर्जुन – नागार्जुन, भीम – बर्बरीक, नकुल – सहदेव, द्रौपदी, गंगेश्वर महादेव, हनुमान के नृत्य देख धियांणीयां भावुक होती नजर आई। पाण्डव नृत्य में नागार्जुन के पश्वा सुरेन्द्र प्रसाद सेमवाल ने बताया कि पाण्डव नृत्य की परम्परा काफी पुरातन है। कहा कि केदारनाथ की यात्रा के दौरान पाण्डवों ने केदारखण्ड क्षेत्र का भ्रमण किया था, तबसे केदार खण्ड में ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को इस परम्परा का निर्वहन करना पड़ता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 19, 2025, 18:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रुद्रप्रयाग: पांडव नृत्य देख ध्याणियों हुईं भावुक, पाश्वों ने श्रद्धालुओं को दिए दिव्य दर्शन #SubahSamachar