Rudraprayag: बीरों देवल में 25 वर्षों बाद निकली मां चंडिका की पावन डोली के दर्शन करेंगे सीएम धामी, तैयारियां पूरी
विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में 25 वर्षों बाद निकली मां चंडिका की पावन डोली एवं बन्याथ के दर्शनों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचेंगे। उनके भ्रमण कार्यक्रम के तहत सुरक्षा और यात्रा से जुड़े पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को व्यवस्थाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर प्रांगण समेत गांव को सजा लिया गया है। वहीं पास ही हेलिपैड भी तैयार कर लिया गया है। वहीं प्रशासन द्वारा सभी विभागों को निर्देशित कर बीरों देवल में विभागीय पांडाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 22:38 IST
Rudraprayag: बीरों देवल में 25 वर्षों बाद निकली मां चंडिका की पावन डोली के दर्शन करेंगे सीएम धामी, तैयारियां पूरी #SubahSamachar
