Rudraprayag: तृतीय केदार तुंगनाथ में अपर पुलिस महानिदेशक ने लिया यात्रा व्यवस्था का जायजा
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ बढ़ती भक्तों की भीड़ को लेकर पुलिस व्यवस्था में जुटी है। बृहस्पतिवार में अपर पुलिस महानिदेशक डा, वी.मुरुगेशन ने चोपता से तुंगनाथ मंदिर तक पैदल मार्ग का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर तक तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता से अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी व पुलिस बल को निर्देशित किया कि वे यात्रियों के साथ अत्यंत शालीन, विनम्र व सहयोगात्मक व्यवहार करें। इस दौरान उन्होंने तुंगनाथ के स्थानीय पुरोहितों, व्यापारियों और पैदल मार्ग पर आवागमन कर रहे देश-विदेश के श्रद्धालुओं से संवाद किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:47 IST
Rudraprayag: तृतीय केदार तुंगनाथ में अपर पुलिस महानिदेशक ने लिया यात्रा व्यवस्था का जायजा #SubahSamachar
