पठानकोट में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने की दो विशेष बैठकें
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत पठानकोट के एबी कालेज में शाम को पहुंचे है। इससे पहले उन्होंने पठानकोट के किरण आडिटोरियम में पूर्व सैन्य अधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठक की। पठानकोट के एबी कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ संचालक प्रमुख मोहन भागवत 15 से 40 वर्ष आयु के युवाओं सहित दूसरी बैठक की है। बैठक में नौजवानों को देश सेवा से जोड़े रखने के लिए प्रेरित किया गया। संघ संचालक मोहन भागवत जिनका पंजाब में दो दिन का प्रोग्राम है इसमें पठानकोट वह 24 तारीख को पहुंच गए थे और आज 25 तारीख को उन्होंने पठानकोट में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। सुबह उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की और अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की और शाम को नौजवानों के साथ एक विशेष बैठक करते हुए उन्हें देश सेवा के साथ जोड़ा गया। ऐसे में मोहन भागवत की सुरक्षा कड़ी निगरानी में रखी गई है और 26 फरवरी को वे पठानकोट से रवाना होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 14:42 IST
पठानकोट में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने की दो विशेष बैठकें #SubahSamachar
