निपुण प्रशिक्षण में रोवर्स-रेंजर्स को सिखाई बारीकियां, VIDEO

काशी नरेश राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स के निपुण प्रशिक्षण में गुरुवार को कई बारीकियां सिखाई गई। इसका शुभारंभ भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षक चंद्रेश राय, कन्हैया लाल यादव, ज्योति रानी मौर्या ने ध्वज शिष्टाचार, प्रार्थना एवं झंडा गीत से कराया। प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि रोवर्स- रेंजर्स प्रशिक्षण के नियमों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा से काम करें। रोवर्स- रेंजर्स को सुयोग्य नागरिक बनकर सेवार्थ समाज एवं देश को समर्पित होना चाहिए। अलका सचान ने महाविद्यालय में संचालित हो रहे एनसीसी, एनएसएस के राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश। शिविर में रोवर्स- रेंजर्स को हाईकपर जे लाया गया। जहां 10 टोलियों ने टेंट का निर्माण कर वहां पर बिना बर्तन के भोजन बनाना सीखा। शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में प्रियांशी, अंशिका दुबे, प्रिया, उजाला, शिवचरन, आर्यन जायसवाल, कमलेश बिंद, राधिका, खुशी गुप्ता, साक्षी, प्राजक्ता दूबे, कशिश विश्वकर्मा, सुमन यादव, अंतिमा, पुजा, ऋषिका पांडेय, लक्ष्मी तिवारी, भावना पाल, अंशू यादव, खुशबू यादव, अतुल दूबे आदि शामिल हुए। इस मौके डॉ. सिमी आजम, डॉ. सिद्धार्थ बरनवाल, डॉ. उष्मा यादव, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. ऋचा, डॉ. महेंद्र यादव आदि रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 20, 2025, 20:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


निपुण प्रशिक्षण में रोवर्स-रेंजर्स को सिखाई बारीकियां, VIDEO #SubahSamachar