रोटरी क्लब 21 दिसंबर को लगाएगा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

रोटरी क्लब गंगाघाट की ओर से ऋषि आश्रम के गेट के पास 21 दिसंबर को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। आंखों की जांच के साथ मोतियाबिंद के आपरेशन भी होंगे। जानकारी शनिवार को राजधानी मार्ग स्थित डीएसएम स्कूल में प्रेसवार्ता के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने दी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अवनीश शुक्ला ने बताया कि कानपुर के हर्ष नगर स्थित कनिका हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक डॉ. शरद बाजपेई व उनकी टीम मरीजों के आंखों की जांच करेगी। यदि मरीज में मोतियाबिंद पाया जाता है तो उसी दिन आपरेशन किया जाएगा। इस दौरान आनंद पांडेय, रवि शुक्ला, प्रदीप त्रिपाठी, प्रफुल्ल पांडेय व राहुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 13, 2025, 21:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रोटरी क्लब 21 दिसंबर को लगाएगा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर #SubahSamachar