VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा रोडवेज विभाग, आगरा से मथुरा जाएंगी 250 बसें
गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारी रोडवेज विभाग ने शुरू कर दी हैं। 23 से 30 जुलाई तक चलने वाले मेले के लिए आगरा से 250 बसें मथुरा भेजी जाएंगी। अन्य क्षेत्रों से 750 बसें भी लगाई जाएंगी। रोडवेज विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि 250 बसें मेले के लिए भेजी जाएंगी। इनके अलावा इटावा, अलीगढ़ और गाजियाबाद से 150-150, जबकि मेरठ, बरेली और मुरादाबाद से 100-100 बसें मथुरा पहुंचेंगी। इस तरह कुल 1000 बसों का संचालन होगा। सभी बसें मथुरा के भूतेश्वर रेलवे माल गोदाम परिसर से संचालित होंगी। वहां से गोवर्धन तक का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। पूरे क्षेत्र को 7 सेक्टर में बांटा गया है। 6 प्रवर्तन दल यातायात व्यवस्था संभालेंगे, ताकि कहीं भी जाम की स्थिति न बने।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:36 IST
VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा रोडवेज विभाग, आगरा से मथुरा जाएंगी 250 बसें #SubahSamachar
