मऊ में सड़क हादसा, युवक की मौत; VIDEO

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के आदेडीह चट्टी के बारी गांव के पास बुधवार की सुबह बेकाबू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय किशोर अपनी बहन को यूपी बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए उसके सेंटर पर छोड़कर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था, घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 17:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मऊ में सड़क हादसा, युवक की मौत; VIDEO #SubahSamachar