प्राथमिक विद्यालय परिसर में खुले कुएं से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने घेराव की मांग उठाई; VIDEO
धीना। बरहनी विकासखंड के भैंसाखुर्द गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शौचालय के पास स्थित खुले कुएं के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। कुएं के चारों ओर सुरक्षा दीवार (घेराव) नहीं होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे शौचालय और परिसर में खेलते समय खुले कुएं के पास पहुंच जाते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में उनके कुएं में गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों में भी चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए खुले कुएं का तत्काल पक्का घेराव कराया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी रितेश सिँह ने कहा की जानकारी नहीं है ग्राम प्रधान से बोलकर करा देंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 17:55 IST
प्राथमिक विद्यालय परिसर में खुले कुएं से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने घेराव की मांग उठाई; VIDEO #SubahSamachar
