बढ़ रही नीलगायों की संख्या, प्रकृति के लिए अच्छा संदेश
नीलगायों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वन विभाग के पास उनके आंकड़े तो नहीं है, लेकिन खेतों, जंगलों में नीलगायों के झुंड दिखाई देने से उनकी संख्या में इजाफा होने के दावे किए जा रहे हैं। बीते कुछ सालों से खेतों, जंगलों में नीलगायों के बड़े झुंड दिखाई देते हैं। इसके अलावा हिरन और पाड़ा भी देखने को मिल जाते हैं। धनौरा और हसनपुर रेंज के गंगा किनारे वन विभाग की हजारों बीघे भूमि है। जिसमें वन्य जीव फल फूल रहे हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे चकफेरी वाला महरपुर व वंशी वाला महरपुर के सामने वन विभाग के जंगल में नीलगायों का झुंड विचरण कर रहा था। जिसमें नीलगायों की संख्या 100 से अधिक होगी। खास बात यह है कि जहां पूर्व में किसी इंसान को देेखकर नीलगाय के झुंड खेतों में छिप जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। खेतों में काम करते किसानों को देखकर नीलगाय डरती नही हैं। वन विभाग के एसडीओ नरेश कुमार जोशी का कहना है कि पिछले कई सालों में नीलगायों, पाड़ा समेत अन्य जीवों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। यह प्रकृति के लिए अच्छा संदेश है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 20:11 IST
बढ़ रही नीलगायों की संख्या, प्रकृति के लिए अच्छा संदेश #SubahSamachar
