ग्रेटर नोएडा: ज्यू-2 के निवासी 20 साल से कर रहे गेट निर्माण की मांग

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर की सुरक्षा के लिए गेट बनाना बेहद जरूरी है। पिछले 20 साल से गेट का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेट बनवाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक पूरी नहीं हुई है। यह मुद्दा अमर उजाला संवाद में ज्यू 2 के निवासियों ने रविवार को उठाया। उन्होंने कहा कि सेक्टर का मुख्य गेट ज्यू 1 की तरफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो गेट है। वह ग्रामीण क्षेत्र घोड़ी-बछेड़ा गांव के सामने हैं। यहां से उल्टी साइड आना पड़ता है, जिससे रोजाना एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसके साथ ही आपराधिक किस्म के लोग भी आसानी से दाखिल हो जाते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ग्रेटर नोएडा: ज्यू-2 के निवासी 20 साल से कर रहे गेट निर्माण की मांग #SubahSamachar