दिल्ली: लोक नायक अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ब्लॉक में दस ओटी और दो मंजिल का नवीनीकरण शुरू

लोक नायक अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ब्लॉक में दस नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाने और दो मंजिलों के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। काम शुरू करने से पहले अस्पताल में मंगलवार को पूजा और हवन किया गया। इस मौके पर सभी डॉक्टरों और अधिकारियों ने यज्ञ में आहुति देकर काम के सफल पूरा होने की कामना की। यह नवीनीकरण का काम पिछले करीब दस साल से रुका पड़ा था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है। परियोजना पूरी होने पर ऑर्थोपेडिक विभाग को दस अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटरों वाला अपना अलग ब्लॉक मिल जाएगा। इससे मरीजों का इलाज आसान होगा, डॉक्टरों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और ऑपरेशन के लिए इंतजार करने की समयावधि भी कम हो जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 20:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दिल्ली: लोक नायक अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ब्लॉक में दस ओटी और दो मंजिल का नवीनीकरण शुरू #SubahSamachar