अक्षय तृतीया पर भक्ति का महासंगम: इस्कॉन नोएडा में गूंजे कीर्तन, शुरू हुई 21 दिवसीय चंदन यात्रा

सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर इस्कॉन नोएडा मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद के निजी शिष्य परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के साथ ही 21 दिनों तक चलने वाली चंदन यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें भगवान का शुद्ध चंदन से लेप कर विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति रस में डूबा रहा, जहां निरंतर कीर्तन गूंजता रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर में महिलाओं द्वारा हाथों से फूलों की मालाएं बनाते हुए भी विशेष उत्साह देखा गया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण के प्रति उनकी आस्था और अक्षय तृतीया का यह पर्व उनके लिए बेहद खास है, जिसे वे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अक्षय तृतीया पर भक्ति का महासंगम: इस्कॉन नोएडा में गूंजे कीर्तन, शुरू हुई 21 दिवसीय चंदन यात्रा #SubahSamachar