VIDEO: सोनबरसा में खस्ताहाल खड़ंजा से मिली मुक्ति, सात लाख से बिछेगी इंटरलॉकिंग

टांडाकला विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत सोनबरसा ग्राम सभा में वर्षों से जर्जर पड़ी खड़ंजा सड़क के अब दिन बदलने लगे हैं। ग्राम प्रधान राधिका देवी के प्रयासों से करीब 170 मीटर लंबी सड़क पर इंटरलॉकिंग कार्य का शुभारंभ हो गया है। यह सड़क गांव के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह जुड़ाहर्धन मार्ग और स्थानीय अस्पताल को जोड़ती है। लंबे समय से सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था। खासकर किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि वे ट्रैक्टर लेकर खेतों तक नहीं जा पा रहे थे। वैकल्पिक रास्तों के अभाव में कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: सोनबरसा में खस्ताहाल खड़ंजा से मिली मुक्ति, सात लाख से बिछेगी इंटरलॉकिंग #SubahSamachar