रायबरेली में धान खरीद सुस्त, एफआरके की कमी से किसानों की चिंता बढ़ी

रायबरेली में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए धान खरीद एक नवंबर से शुरू हो चुकी है। तेजी से धान भी खरीदा गया, लेकिन उठान की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। हाल ये है कि मंडियों से लेकर क्रय केंद्रों तक खुले में हजारों क्विंटल धान पड़े हुए हैं। धान उठान न होने के कारण खरीद सुस्त पड़ गई है। ऐसे में धान की तौल कराने के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। क्रय केंद्रों पर प्रभारी तौल के लिए जगह खाली होने का इंतजार कर रहे हैं। राइस मिल मालिकों के पास एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) न होने की वजह से उठान की समस्या आई है। जिले के 107 क्रय केंद्रों पर 33308 मीट्रिक टन धान डंप पड़ा है। अफसर बेखबर दिख रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 06, 2025, 18:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रायबरेली में धान खरीद सुस्त, एफआरके की कमी से किसानों की चिंता बढ़ी #SubahSamachar