रायबरेली में होली खेलने को लेकर भिड़े हिंदू-मुस्लिम, चले ईंट-पत्थर; एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

यूपी के रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन बछरावां कस्बा स्थित सब्जी मंडी में हिंदू पक्ष के लोग मुस्लिम मोहल्ले से रंग खेलते हुए निकल रहे थे, इसी समय मुस्लिम पक्ष के लोगों ने छत से ईंट पत्थर चला दिए। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया, परंतु मामला शांत नहीं हो पाया। भारी संख्या में कस्बावासी कोतवाली का घेराव करके हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू पक्ष ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बछरावां कोतवाली पुलिस मुस्लिम पक्ष की ओर से पैरवी कर रही है। सिर्फ हिंदुओं पर कार्रवाई करने पर उतारू है, जो वह लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मामला बढ़ता देख सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी एकत्र हो गए। महाराजगंज सर्किल के पांचों पुलिस थानों की पुलिस बुला ली गई। लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद, मुस्लिम मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 14:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रायबरेली में होली खेलने को लेकर भिड़े हिंदू-मुस्लिम, चले ईंट-पत्थर; एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल #SubahSamachar