Shahjahanpur: जीएफ कॉलेज में रेंजर्स-रोवर्स शिविर का समापन, अंतिम दिन हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में रेंजर्स-रोवर्स शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने रंगोली सजाने के साथ तंबू निर्माण किया। सबसे सुंदर तंबू सजाने वाली डेजी टोली को प्रथम स्थान मिला है। शिविर के समापन पर रेंजर्स-रोवर्स ने रंगोली सजाई। जिला स्काउट ट्रेनिंग कमिश्नर करुण कुमार पांडे ने तंबू निर्माण कराया। दीक्षा के साथ रोवर्स-रेंजर्स, प्रवेश शिविर व निपुण शिविर का समापन हुआ। तंबू निर्माण प्रतियोगिता में डेजी टोली ने प्रथम, ट्यूलिप टोली ने द्वितीय और रोज टोली ने तृतीय स्थान पाया। फूड प्लाजा प्रतियोगिता में डेजी टोली को प्रथम, रोज टोली को द्वितीय, ट्यूलिप टोली को तृतीय स्थान मिला। प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता में ट्यूलिप टोली को प्रथम, रोज टोली को द्वितीय और डेजी टोली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ.आयशा जेबी, डॉ.जमील अहमद खान और डॉ.मोहम्मद काशिफ नईम शामिल रहे। रोवर्स प्रभारी डॉ.मोहम्मद तुफैल खान, रेंजर्स प्रभारी डॉ.हिना, प्रो.फैयाज अहमद,प्रो.मोहम्मद साजिद खान, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ.मंसूर अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 17:43 IST
Shahjahanpur: जीएफ कॉलेज में रेंजर्स-रोवर्स शिविर का समापन, अंतिम दिन हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं #SubahSamachar
