चरखी दादरी: गांधीनगर में राम कथा का आयोजन
शहर के गांधीनगर क्षेत्र में चल रही राम कथा के तीसरे दिन अयोध्या से पधारे संत राम सुमिरन दास महाराज ने शिव-पार्वती संवाद का प्रसंग बड़े ही रोचक और भावपूर्ण अंदाज में सुनाया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियाें ने भी भक्तजनों को मंत्रमुग्ध किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान में महाराज ने कहा कि रामचरितमानस विश्व का अद्वितीय ग्रंथ है, जिसमें ज्ञान, भक्ति और प्रेम का सुंदर संगम मिलता है। उन्होंने बताया कि पार्वती जी की जिज्ञासा पर भगवान शिव ने उन्हें वैराग्य, श्रीराम की माया और सती से पार्वती बनने के पूर्व जन्म का रहस्य समझाया, जो मानव जीवन को सही दिशा देता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 15:47 IST
चरखी दादरी: गांधीनगर में राम कथा का आयोजन #SubahSamachar
