राकेश जम्वाल बोले- जनता का संकल्प पड़ेगा कांग्रेस सरकार के ज नसंकल्प पर भारी
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल प्रदेश के शून्यकाल के रूप में गिने जाएंगे। कहा कि सरकार तीन साल में एक भी ठोस उपलब्धि खड़ी न कर सकी और अब मंडी में जश्न समारोह और विजन संकल्प के नाम पर नया तमाशा रचने जा रही है। उन्होंने कहा कि किरकिरी होने के बाद कांग्रेस सरकार अब सफाई दे रही है कि यह कोई जश्न नहीं, बल्कि विजन रैली है। इसके बाद जनसंकल्प रैली की घोषणा कर रही है, लेकिन कांग्रेस के इन ज्ञानी नेताओं को कोई बताए कि विजन और संकल्प शुरूआत में लिए जाते हैं, तीन साल की विफलता के बाद नहीं। राकेश ने कहा कि तीन वर्षों के दौरान सुक्खू सरकार की कार्यशैली सिर्फ शून्य रही। न नई योजनाएं शुरू हुईं, न रुकी हुई परियोजनाओं को गति मिली और न ही जनता को कोई राहत मिली। प्रदेश के हर वर्ग युवा, महिला, किसान, कर्मचारी सबने इस सरकार की नाकामी का बोझ झेला है। अब जब जनता का गुस्सा चरम पर है, कांग्रेस सरकार उसे बहलाने के लिए विजन और संकल्प की नौटंकी कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 10, 2025, 17:17 IST
राकेश जम्वाल बोले- जनता का संकल्प पड़ेगा कांग्रेस सरकार के ज नसंकल्प पर भारी #SubahSamachar
