राजगढ़: सनियों दीदग स्कूल का वार्षिक समारोह, डगयाली नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियों दीदग में शनिवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया। कनिका को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और सचिन थापा को सर्वश्रेष्ठ छात्र का अवार्ड दिया गया। मुस्कान और आर्य को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्रा-छात्र का अवार्ड दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम सिंह तोमर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वर्गीय इंदर सिंह ठाकुर, स्वर्गीय सुमित्रा देवी और स्वर्गीय किरपाराम छात्रवृतियां भी मेधावी विद्यार्थियों को वितरित की गईं। छात्र- छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत डगयाली नृत्य आकर्षक रहा, जिसमें वेशभूषा पर बच्चे व अभिभावक बहुत प्रसन्न नजर आए। सत्ययुग व कलियुग पर प्रस्तुत नाटिका ने भी संस्कारों पर बल देने का बेहतरीन संदेश दिया। देशभक्ति, पंजाबी व पहाड़ी नाटियों की भी स्कूली बच्चों ने अच्छी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान कल्पना कश्यप, बीडीसी सदस्या कमलेश शर्मा, रणवीर ठाकुर, जयपाल ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर, अजीतपाल, दिलावर सिंह, के ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, नारायणदत्त शर्मा व राजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 15, 2025, 17:47 IST
राजगढ़: सनियों दीदग स्कूल का वार्षिक समारोह, डगयाली नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र #SubahSamachar
