भिवानी: आठ माह से जलभराव के हालात, अब तक किसानों को ना मुआवजा मिला न रास्ता

जुलाई में हुई बारिश के बाद गांव जाटूलुहारी के खेतों में अब भी बरसाती पानी जमा है। जिसकी निकासी नहीं होने की वजह से खेतों में आने जाने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। किसानों की पिछली फसल बर्बाद हो चुकी है अब नई फसल की बुआई की उम्मीद भी नहीं है। सोमवार को गांव जाटूलुहारी के किसानों ने लघु सचिवालय पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया वहीं उपायुक्त को शिकायत सौंपकर खेतों व रास्ता से पानी निकासी की मांग की। उपायुक्त को शिकायत देने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले आठ माह से खेतों में जलभराव बना है। खेतों के तरफ किसानों को आने जाने का रास्ता भी नहीं बचा है। करीब 26 एकड़ भूमि के लिए तीन करम यानी दस फीट चौड़ा सरकारी रास्ता है। इस पर भी जलभराव बना है। संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत दी गई। मगर कोई समाधान नहीं हुआ। ठेकेदार भी काम कराने को तैयार नहीं है। ऐसे में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें अपने ही खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 10:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी: आठ माह से जलभराव के हालात, अब तक किसानों को ना मुआवजा मिला न रास्ता #SubahSamachar