Video: भारत-अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला वनडे मैच में बारिश का खलल, तय समय में नहीं हुआ टॉस
आईपीएल के चार मैचों के सफल आयोजन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज वनडे मैच होना है, लेकिन सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में बारिश भी खलल डाल दिया है। सुबह से लगातार जारी बारिश के चलते तय समय पर टॉस नहीं हो पाया है। बारिश को देखते हुए मैदान प्रबंधन ने पिच और मैदान के संवेदनशील हिस्सों को कवर से ढक दिया है ताकि विकेट को सुरक्षित रखा जा सके। एचपीसीए के ग्राउंड स्टाफ की ओर से मैदान को खेलने योग्य बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार जारी बारिश के चलते दोपहर एक बजे तय समय में टॉस नहीं हो पाया। मैच रेफरी शाम 6:32 तक माैसम की स्थिति पर नजर रखेंगे और उसके बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब मौसम पर टिकी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 12:19 IST
Video: भारत-अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला वनडे मैच में बारिश का खलल, तय समय में नहीं हुआ टॉस #SubahSamachar
