सुबह से ही तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत
ललितपुर के पाली, मड़ावरा एवं बार सहित कई जगह तेज हवा के साथ सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। ललितपुर में कुछ दिन पहले तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था। फिलहाल बारिश से मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 11:02 IST
सुबह से ही तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत #SubahSamachar
