पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को राहत, रसोई स्कीम के ऐलान से खुशी
पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों और गरीब वर्ग के हित में किए जा रहे लगातार जनकल्याणकारी फैसलों से लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। हाल ही में घोषित रसोई स्कीम के बाद आम नागरिकों का कहना है कि इससे गरीब परिवारों के रसोई बजट पर पड़ने वाला बोझ कम होगा और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा भी जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। कई ऐसे परिवार सामने आए हैं जो आर्थिक तंगी के कारण गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं करवा पा रहे थे। अब मुफ्त इलाज की गारंटी मिलने से वे बड़े अस्पतालों में उपचार के लिए आगे आ रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 08:31 IST
पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को राहत, रसोई स्कीम के ऐलान से खुशी #SubahSamachar
