रुद्रप्रयाग पहुंचे लोक सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, प्रेस क्लब ने गर्मजोशी से किया स्वागत

लोकसूचना आयुक्त योगेश भट्ट के जिला आगमन पर प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अनूप नेगी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लोक सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि सूचना का अधिकार एक प्रभावी औजार है जिसका उपयोग समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से आरटीआई को पत्रकारिता के साथ जोड़कर देखने की अपील की। कहा कि इससे पत्रकारिता के नए आयाम खुलेंगे और शासन-प्रशासन के स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। योगेश भट्ट ने यह भी कहा कि इस अधिकार का दुरुपयोग न करके इसे लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने के साधन रूप में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर, श्याम लाल सुंदरियाल, देवेंद्र चमोली, ओमप्रकाश बहुगुणा, बदरी नौटियाल, सुरेश गोदियाल, अजय आनंद, नरेश भट्ट और रोहित डिमरी आदि मौजूद थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2025, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रुद्रप्रयाग पहुंचे लोक सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, प्रेस क्लब ने गर्मजोशी से किया स्वागत #SubahSamachar